प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

बीकेटी में धूमधाम से मनाया गया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिवस, माँ चंद्रिका देवी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

 पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने किया आयोजन, सैकड़ों गणमान्य लोगों ने की सहभागिता

रिपोर्ट-अमित सिंह तोमर

बख्शी का तालाब (लखनऊ)। भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माँ चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के रूप में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।



कार्यक्रम का आयोजन बीकेटी के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिवस की खुशी मनाई गई और सभी ने राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।





माँ चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण किया और देश की सेवा में समर्पित राजनाथ सिंह के सफल नेतृत्व की सराहना की।




कार्यक्रम में पूर्व विधायक चन्द्रशेखर त्रिवेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी, अजय बाजपेयी, आलोक त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेन्द्र सिंह मोनू, प्रवीण सिंह चौहान, वीरपाल सिंह, अमन सिंह राजन, मानवेन्द्र सिंह "नवीन", अनुराग सिंह अनुज सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में लोगों ने उत्साह व्यक्त किया।



Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।