मुख्य समाचार

कार में महिला पर बरसाए हथौड़े, फिर हाथ पकड़कर नहर में कूदा; सात दिन पहले रजनी ने की बड़ी भूल

 फरीदाबाद में बडोली की तरफ जाने वाली सड़क के पास, बीपीटीपी फ्लाईओवर के नजदीक आगरा नहर पर शनिवार शाम करीब चार बजे एक युवक ने कार के अंदर महिला पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया



 और बाद में उसे लेकर नहर के ऊपर बने लोहे के पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी।आपातकालीन नंबर 112 पर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड, फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की 8 से 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने रास्ते के दोनों तरफ बैरीकेडिंग करके सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है। नहर में डूबे दोनों लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है, जो देर शाम से शवों को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।हरियाणा पुलिस के स्टीकर वाली कार से आए थे दोनों

जांच में सामने आया है कि दोनों एक काले रंग की कार से मौके पर पहुंचे थे। यह गाड़ी महिला की थी, जिसकी खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए हैं और इस पर हरियाणा पुलिस का लोगो व स्टीकर लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का भाई पलवल पुलिस में तैनात है।


कार के अंदर विवाद, हथौड़े से किए कई वार

प्रत्यक्षदर्शियों और स्कूटी सवार दो युवकों के अनुसार, कार के भीतर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और विवाद हुआ। इसी दौरान युवक ने कार के अंदर ही महिला पर हथौड़े से वार कर दिए। महिला अपनी जान बचाने के लिए कार से बाहर निकली, लेकिन युवक ने उसे पकड़ लिया और नहर किनारे लोहे के पुल पर ले गया, जहां से उसने महिला को साथ लेकर आगरा नहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों ने तुरंत इसकी सूचना वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को दी। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक की टीमों ने मौके पर खड़ी कार के चारों तरफ विशेष टेप लगाकर उसे अपनी घेराबंदी में ले लिया है। पुलिस को कार की चेकिंग के दौरान चालक सीट पर एक खून से सना हुआ हथौड़ा और महिला के टूटे हुए बाल बरामद हुए हैं। इन साक्ष्यों से प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि युवक पूरी तैयारी और साजिश के साथ वारदात को अंजाम देने आया था।


कार के नंबर से हुई पहचान, शादीशुदा है महिला

पुलिस ने मौके पर खड़ी कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो महिला की पहचान सेक्टर-31 निवासी 32 वर्षीय रजनी के रूप में हुई। महिला शादीशुदा है और वह पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है, जिसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने उसके पति और परिजनों को सूचित कर दिया है, जो मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, छलांग लगाने वाले युवक की पहचान पल्ला सेहतपुर (एतमादपुर गांव) निवासी अक्कू के रूप में हुई 

 जुलाई को भी युवक ने किया था महिला के घर हंगामा

पुलिस को यह भी अहम जानकारी मिली है कि गत सात जुलाई को भी युवक महिला के घर पहुंचा था और वहां काफी हंगामा किया था। उस समय भी पीड़ित परिवार द्वारा डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस अब उस पुरानी घटना और विवाद की मुख्य वजह को केंद्र में रखकर सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। दोनों के परिवारों से पूछताछ जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।