प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

किनशिप एंड जुगलबंदी और हैशटैग इवेंट में सजेगी कलाकारों की महफिल

 किनशिप एंड जुगलबंदी और हैशटैग इवेंट में सजेगी कलाकारों की महफिल

रेहान अली | उन्नाव/लखनऊ

नोएडा। 13 सितंबर 2026 को नोएडा में आयोजित होने वाले किनशिप एंड जुगलबंदी एवं हैशटैग (Kinship & The Jugalbandi #Hashtag Events) कार्यक्रम में देश के विभिन्न कलाकार अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में कविता, शायरी, गीत और कहानियों के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।



कार्यक्रम की जानकारी किनशिप एंड जुगलबंदी की संस्थापिका जयश्री भार्गव तथा हैशटैग के पार्टनर सौरभ सिंह ने साझा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन कला और साहित्य से जुड़े कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सह-लेखक एवं कवि रेहान अली भी विशेष रूप से शामिल होंगे और अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में साहित्य, संगीत और कला का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन कला एवं साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।