प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत करछना तहसील व थाना क्षेत्र स्थित अमर बाजार से कुछ ही दूरी पर अर्धरात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे एक अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई:

 प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत करछना तहसील व थाना क्षेत्र स्थित अमर बाजार से कुछ ही दूरी पर अर्धरात्रि के बाद लगभग डेढ़ बजे एक अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई:



*दुर्घटना के बाद जब आस-पास के लोग बचाव की दृष्टि से वहां पहुंचे तो कार के अंदर का नजारा देखकर अचम्भित रह गये*


*प्रायः यह देखा गया है कि अल्टो कार में पांच लोगों से अधिक नहीं बैठ सकते हैं लेकिन उस कार में चार चोर और एक भैस अंदर देखी गई जों अपनें आप में एक अनोखी संवारी थी जिसके बारे में कल्पना भी नहीं किया जा सकता है।*


*यह कोई कल्पना या कहानी नहीं है वल्की जीवंत उदाहरण है जिसके बारे में इससे पहले न तो आज तक किसी ने सोचा य देखा होगा।*


*बचाव करने पहुंचे लोगों ने जब कार के अन्दर छुपाकर भैंस ले जाने के बारे में पूंछ - तांछ करना प्रारंभ किया तो गोल मटोल तथा भ्रामक जवाब से लोगों में संसय का भाव प्रकट हुआ कि यह चोरी का मामला हो सकता है*


*ग्रामीणों ने इस दुर्घटना की जानकारी सम्बंधित थाना को दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचते इससे पहले चार चोरों में से दो भाग निकले दो को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।*


*करछना पुलिस के अनुसार भैंस चोरी की ऐसी कोई सिकायत नहीं होने के कारण चोटिल हुए दो चोर को इलाज हेतु स्वरूपरानी नेहरू जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पुलिस अपने कस्टडी में लें गई वापस लौटते समय चोर लघुशंका के बहाने फरार हो गए अब इस घटनाक्रम को महज़ एक इत्तेफाक माना जायें य सोचीं समझीं गैर जिम्मेदाराना रवैया भर हाल विना किसी सबूत के पुलिस के ऊपर संदेह करना तर्क संगत नहीं है। पुलिस को चकमा देकर फरार चोरों को की तलाश जारी है।*Report Aamir Mirza

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।