प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

*प्रयागराज में नैनी मे दो मकानों से चोरों ने 10 लाख के जेवर किये चोरी,ऊपर से छत के रास्ते घुसे चोर,नीचे सोता ही रहा गया परिवार

ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा 

नैनी,प्रयागराज। यमुनापार के नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदोदी इलाके में मंगलवार की रात चोरों ने लगातार एक के बाद दो मकानों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते दोनों मकानों के ऊपरी कमरों में दाखिल हुए और अलमारी व लॉकर खंगालकर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय दोनों मकानों के परिवार नीचे मौजूद थे,लेकिन सब गहरी नींद मे सो रहे थे।जबकि ऊपर के कमरों में कोई नहीं था।



चोरी का पता चलने के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर जेल रोड चौकी प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।


*पहले एक मकान में घुसे चोर* 


चकदोदी निवासी सहबूब उर्फ फरमान चौराहे पर फल की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात उनके परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे। ऊपर के कमरे में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते ऊपर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी खंगाल दी।


अलमारी का लॉकर भी खुला मिला। उसमें रखे कीमती जेवरात गायब थे। चोरी करने के बाद चोर सटे हुए अजीमुल्ला उर्फ छेड़ी लाल के मकान की छत पर पहुंचे।


*सटे मकान को भी बनाया निशाना* 


अजीमुल्ला उर्फ छेड़ी लाल बीमार चल रहे हैं। उनके मकान के निचले हिस्से में किराने की दुकान भी है। चोर इसके बावजूद छत के रास्ते ऊपर बने कमरे में दाखिल हो गए और वहां रखा सामान खंगालकर जेवरात चोरी कर ले गए।


दोनों मकानों में चोरी का पता चलने पर परिजनों ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।


*CCTV फुटेज से चोरों की तलाश* 


पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस रास्ते से मकानों की छत तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।


दोनों मकानों में छत के रास्ते प्रवेश कर ऊपर के कमरों को निशाना बनाए जाने से पुलिस चोरों के आने-जाने के रास्ते और इलाके की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।