हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने पार्किंग व चैंबर निर्माण परियोजना से अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात
प्रयागराज। हाईकोर्ट परिसर के क्रिकेट मैदान में आयोजित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहुंचे। कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपे जाने का कार्यक्रम है। हाईकोर्ट परिसर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पार्किंग और चैंबर निर्माण कराया गया है, जिसे अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।
कार्यक्रम में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली भी मौजूद रहे। समारोह को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान अधिवक्ताओं के हित में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
ब्यूरो रिपोर्ट — आमिर मिर्ज़ा
Prime Chetna Media


एक टिप्पणी भेजें