प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

प्रयागराज के अतरसुइया थाने की पुलिस टीम द्वारा कोडीन युक्त कफ सीरप कुल 11037 शीशी, कुल 11825 इन्जेक्शन, 35520 कैप्सूल, 161400 टैबलेट्स व अन्य सामग्री बरामद:

 प्रयागराज के अतरसुइया थाने की पुलिस टीम द्वारा कोडीन युक्त कफ सीरप कुल 11037 शीशी, कुल 11825 इन्जेक्शन, 35520 कैप्सूल, 161400 टैबलेट्स व अन्य सामग्री बरामद: 



*घटना का संक्षिप्त विवरण-* 


प्रयागराज। आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अतरसुइया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अतरसुइया के चौकी कल्याणी देवी क्षेत्रान्तर्गत नाले के पास बने 01 मकान के एक कमरे में कोडीनयुक्त कफ सीरप का भण्डारण किया गया है तथा साथ में अन्य नशीली दवाइयाँ व इन्जेक्शन भी हैं। इस सूचना पर थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण तथा औषधिविभाग के अधिकारीगण को अवगत करवाया गया। पुलिस टीम तथा औषधिनिरीक्षक द्वारा मुखबिर के बताये गये मकान में पहुँचकर दबिश दी गयी तो 01 कमरे में कार्टून में रखी कफसीरप दवायें व इंजेक्शन पाये गये जिनका विवरण निम्नवत् है-


1. ONEREX (CODEINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE SYRUP 100 ML) कुल 11037 शीशी


2. REXOGESIC (BUPRENORPHINE INJECTION IP. 0.3 mg/ml) कुल 925,


3. INFAPENTA (PENTAZOCINE INJECTION IP) कुल 3700 इंजेक्शन,


4. ZYMOX-CV सीरफ कुल 340 शीशी


5. जी० के० इण्टरप्राइजेज की BANK चेकबुक तथा बैंक स्टेटमेंट्स


6. पैनकार्ड व आधारकार्ड की छायाप्रति


7. DDI मिनी ग्राइंडर व उसके टूल्स (बैच नं0 मिटाने में प्रयुक्त)


8. B-STL इंजेक्शन BUPRENORPHINE HYBROCLORIDE INJECTION) कुल 24000 इंजेक्शन,


9. SEMPLX+ CAPSULE ACETAMINOPHEN CAPSULE) कुल 35520 टैबलेट,


10. NETOWIN PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP 0.3 mg/ml) कुल 4800


11. ALFA 5.0 TABLET कुल 161400 टेबलेट्स


छापेमारी करने वाली टीम को मौजूद औषधिनिरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह स्थान/मकान इन दवाओं के रखने, बेचने, भण्डारण आदि के लिए अधिकृत नहीं है उपरोक्त बरामद दवाये मात्र चिकित्सक की सलाह पर ही मरीजों को दी जा सकती है। उक्त स्थान पर इन दवाओं का प्राप्त होना इस बात को सिद्ध करता है कि इन दवाओं का प्रयोग चिकित्सकीय प्रयोग हेतु न होकर बल्कि नशे के रूप में प्रयोग/अवैध डायवर्जन हेतु भण्डारण किया गया है। इस संबंध में थाना अतरसुइया में मु०अ० सं0-74/2026 धारा 08/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


*पूछताछ का विवरण-* 


उक्त मकान के स्वामी से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह कमरा 01 व्यक्ति अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज को किराये पर दिया गया है।


*वांछित अभियुक्त का विवरण-* 


अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज ।


*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 


1. मु0अ0सं0 203/2020 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी अपराध अधि0 1985 थाना शंकरगढ़ कमि० प्रयागराज ।


2. मु0अ0सं0 230/2020 धारा M.P. DRUG (CONTROL) ACT, 1949 [5/13], 8/21/22/25/29NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT, 1985


*टीम का विवरण-* 


1. श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया कमि० प्रयागराज


2. औषधीय निरी0 सुनील कुमार रावत


3. उ0नि0 विवेक कुमार राय, थाना प्रभारी अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


4. उ0नि0 विश्वनाथ सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


5. उ0नि0 प्रिंस राठी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


6. उ0नि0 विनय पाल थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


7. उ0नि0 शिवम सिह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


8. उ0नि0 गौरव कुमार थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


9. उ0नि0 अवधेश सोनी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


10. उ0नि0 आकाश शर्मा थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


11. का0 रघुनन्दन गौढ़ थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


12. म0का0 प्रिया सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।


13.रि0का0 गुलजार यादव थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।

प्रयागराज से प्राइम टुडे न्यूज के लिए ब्यूरो चीफ आमिर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।