मरहूमा राबिया सलाम के 40वें पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों ने कराया उपचार
प्रयागराज। मरहूमा राबिया सलाम के 40वें के मौके पर प्रयागराज के मिर्ज़ा ग़ालिब रोड स्थित गरीब नवाज मदरसे के पीछे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
आयोजकों के मुताबिक शिविर में हजारों मरीजों की जांच और उपचार किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में डॉ. एस.एम. शाजी (कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन), डॉ. अखण्ड सिंह (एमबीबीएस, एमएस, हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. विश्वजीत कुमार श्रीवास्तव (जनरल फिजिशियन), डॉ. अंबर सरफराज (स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. आदिल (बीडीएस, एमडीएस), डॉ. साकिब आलम (बीडीएस, दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. मोहम्मद परवेज (पैथोलॉजी विशेषज्ञ) और डॉ. गुलाम मुरसलीन (बीडीएस, दंत रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का परीक्षण किया।
शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रही। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पूरे दिन शिविर में मरीजों की भीड़ बनी रही। प्रयागराज से प्राइम टुडे न्यूज के लिए ब्यूरो चीफ आमिर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें