रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा
प्रयागराज। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट के अंदर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम AIMIM के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद जिला अध्यक्ष यमुनापार शौकत अली युवा जिलाध्यक्ष शारिक कलीम के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अपर जिलाधिकारी श्री सत्यम मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्यायिक जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग की।महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने मांग की है
कि मस्जिद के पुनर्निर्माण और मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए हर मसला बुलडोजर से हल नहीं होने वाला है। संबंधित मामले में न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। हर विवाद का हल सिर्फ बुलडोजर नहीं है कि जरा सी बात हो और बुलडोजर चला दिया जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में प्रशासन को कानून और निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष और पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मुजीबुर्रहमान एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष मेराज अहमद,महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर,महानगर उपाध्यक्ष रियाज़ुल हक़ चाैधरी, विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी ज़ुबैर अहमद, तौफ़ीक़ अहमद, रियाज़ खान, मुश्ताक़ अहमद एडवोकेट,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद शाहिद, इंसाद अली,अदनान असगरी, मोहम्मद तौक़ीर, मोहम्मद असद,मासूम अहमद, मोहम्मद उस्मान,एहसान अली खान, मोहम्मद अफ़ज़ल खान,सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवदीय
*अफ़सर महमूद*
महानगर अध्यक्ष AIMIM
प्रयागराज/इलाहाबाद

एक टिप्पणी भेजें