प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

मोहिउद्दीनपुर विद्यालय में LBD कक्ष का भव्य उद्घाटन:

करके सीखने की अवधारणा से विद्यार्थियों में विकसित होगी रचनात्मक एवं व्यावहारिक सोच:

ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा 

प्रयागराज, 


उच्च प्राथमिक विद्यालय

मोहिउद्दीनपुर, विकासखंड चाका में शनिवार को प्रातः 11:30 बजे LBD (Learning by Doing) कक्ष का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन श्री अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया।



विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार एवं श्री विकास पाण्डेय, डी.सी. समेकित शिक्षा के आगमन पर स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने सुसज्जित बैंड की मधुर धुनों के साथ उनका उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह शिक्षा, संस्कृति, रचनात्मकता एवं पर्यावरण चेतना का सुंदर संगम बन गया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें गतिविधियों एवं प्रयोगों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करना आवश्यक है। LBD कक्ष बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता तथा व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमर सुल्तान के नेतृत्व में विद्यालय में किए जा रहे शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सुव्यवस्थित वातावरण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं नवाचार आधारित गतिविधियां प्रधानाध्यापिका तथा समस्त विद्यालय परिवार की सकारात्मक कार्यशैली को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने विद्यालय में LBD कक्ष की स्थापना एवं कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी।


प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमर सुल्तान ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। LBD कक्ष के माध्यम से बच्चों को ‘करके सीखने’ का बेहतर अवसर मिलेगा।



कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अतिथियों द्वारा सराहना की गई। समारोह का समापन विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।