प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

महिगवां थाने में अचानक पहुंचीं संयुक्त पुलिस आयुक्त, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 महिगवां थाने में अचानक पहुंचीं संयुक्त पुलिस आयुक्त, व्यवस्थाओं का लिया जायजा



रजिस्टर मिले दुरुस्त, गार्द के प्रदर्शन की सराहना; निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तेजी के निर्देश

बीकेटी, लखनऊ। शनिवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय, लखनऊ ने थाना महिगवां का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और थाना परिसर में संचालित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में सक्रियता देखने को मिली।



निरीक्षण के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त ने जनरल डायरी (जीडी), मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस, मिशन शक्ति केंद्र सहित थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की भी जांच की गई, जो अध्यावधिक पाए गए।



थाना परिसर में सलामी के लिए तैनात गार्द के प्रदर्शन को भी देखा गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने गार्द के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में चल रहे नव निर्माणाधीन भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के एई सूरज शर्मा एवं निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।



संयुक्त पुलिस आयुक्त के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

रिपोर्ट: अमित सिंह तोमर

प्राइम चेतना मीडिया

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।