कैबिनेट मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी का प्रयागराज आगमन पर भव्य स्वागत
आमिर मिर्जा प्रयागराज
प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी का गोपीनाथ संगीत कला ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री सीमा त्रिपाठी एवं सचिव श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोक कला के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया गया।
सुश्री सीमा त्रिपाठी एवं श्री अभिषेक सिंह ने प्रयागराज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने आगामी सांस्कृतिक आयोजनों में माननीय मंत्री जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की।
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं उत्साहवर्धन से ट्रस्ट के पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
गोपीनाथ संगीत कला ट्रस्ट परिवार माननीय मंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।

एक टिप्पणी भेजें