प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

प्रयागराज के फाफामऊ ब्रिज से युवक ने लगाई गंगा नदी में छलांग:

 प्रयागराज के फाफामऊ ब्रिज से युवक ने लगाई गंगा नदी में छलांग:


मौके पर मौजूद नाविकों ने युवक की बचाई जान:


ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा 


प्रयागराज : फाफामऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने फाफामऊ ब्रिज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक कुछ देर से पुल पर खड़ा था और उसने अपना बैग पुल पर टांग रखा था। अचानक उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी और डूबने लगा।


युवक के गंगा में गिरते ही मौके पर मौजूद नाविक और तैराक उसकी ओर दौड़ पड़े। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए गहरे पानी में पहुंचकर युवक को बाहर निकाल लिया। सूचना पर जल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूछताछ में युवक ने खुद को कुंडा का रहने वाला बताया। उसने प्रयागराज में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने की बात कही। हालांकि, युवक की हालत ऐसी थी कि वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक काफी देर से पुल पर खड़ा था। उसने अपना बैग पुल पर टांग दिया था। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। पुल से सीधे गहरे पानी में गिरने के कारण वह डूबने लगा था।


फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। युवक ने अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।