प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

प्रयागराज में पूर्व सांसद स्वर्गीय अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की हुई पेशी:

 प्रयागराज में पूर्व सांसद स्वर्गीय अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की हुई पेशी:


ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा 



प्रयागराज में कोर्ट में पेशी के दौरान अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया। 2023 में करेली थाने में पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में सोमवार को अली का बयान दर्ज किया गया। एडीजे कोर्ट-16 के जज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने FIR, पुलिस के आरोपों और चार्जशीट को लेकर अली से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।


अली ने कोर्ट में कहा कि उसके खिलाफ प्रशासन के दबाव में फर्जी कहानी बनाकर FIR दर्ज कराई गई है। FIR कराने वाले अफजल के परिवार से उसके पारिवारिक संबंध हैं और अफजल कई बार जेल में उससे मिलने भी आता रहा है। अली ने घटना से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया। उसने कहा कि घटना के समय वह नैनी सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था। अली ने कहा कि उसे किसी जमीन की जानकारी नहीं है और न उसने किसी के साथ मारपीट या धमकी दी। जेल से रंगदारी मांगने के आरोप को भी उसने खारिज किया। उसने कहा कि उस समय साजिश के तहत कई मुकदमे लगाए जा रहे थे। अली ने यह भी कहा कि मामले में गवाह बनाए गए दो लोगों को वह जानता तक नहीं था। अली को सोमवार को झांसी जेल से प्रयागराज लाया गया था, जहां कोर्ट में उसकी पेशी हुई।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।