प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

फाफामऊ में डायल 112 के पुलिसकर्मी की मौत, फंदे से लटका मिला शव


करीब दो माह बाद होने वाली थी सेवानिवृत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा।

फाफामऊ क्षेत्र में गोमती नंबर 40 के पास डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी बलराम पाल का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि बलराम पाल उत्तर प्रदेश पुलिस में डायल 112 सेवा में तैनात थे और करीब दो माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। सुबह उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने कमरे में शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया।

सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाने का बताया जा रहा है, हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।