प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

प्रयागराज में चिराग पासवान का युवा संवाद, ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से की सीधी बातचीत

 प्रयागराज में चिराग पासवान का युवा संवाद, ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं से की सीधी बातचीत

प्रयागराज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को प्रयागराज पहुंचे। परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो…’ कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से प्रयागराज और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया था।



चिराग पासवान ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं के सवाल सुने और उनके मुद्दों पर बातचीत की। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

चिराग पासवान का प्रयागराज दौरा उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी की गतिविधियों के बीच हुआ है। पार्टी की ओर से प्रदेश में संगठन विस्तार और युवाओं के बीच संवाद बढ़ाने की बात कही जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जनता के मन में उत्पन्न शंकाओं को दूर करने के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बना रहना जरूरी है।

प्रयागराज में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर परेड मैदान में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं। प्रयागराज से प्राइम टुडे न्यूज के लिए ब्यूरो चीफ आमिर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।