प्राइम चेतना मीडिया - हेडर विज्ञापन
डायरेक्टर
ललित कुमार श्रीवास्तव

PRIME CHETNA MEDIA • आपकी आवाज़, आपकी ख़बर

📢 विज्ञापन के लिए स्थान उपलब्ध है

📞 सीधे कॉल करने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्य समाचार

नैनी में आभूषण कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, मानस अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ मिला

 नैनी में आभूषण कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, मानस अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ मिला



प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के मानस अपार्टमेंट के नीचे शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आभूषण कारोबारी गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल कारोबारी को तत्काल एंबुलेंस की मदद से चाका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।


चाका सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कारोबारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान भूपेंद्र सोनी निवासी घूरपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


आभूषण कारोबारी के इस तरह खून से लथपथ मिलने और बाद में मौत हो जाने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही कारोबारी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


ब्यूरो रिपोर्ट — आमिर मिर्ज़ा

प्राइम चेतना मीडिया

Post a Comment

और नया पुराने
📢 Prime Chetna Media में आपका हार्दिक स्वागत है। 🇮🇳 देश-विदेश, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, धर्म, राशिफल और स्थानीय खबरों की हर ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पढ़ें। Prime Chetna Media के साथ जुड़ें और हर पल रहें अपडेट।